सोलन जिले के जंगल फिर आग से धधकना शुरू हो गए हैं। देर रात से धर्मपुर के साथ लगते मालता का जंगल आग की लपटों से राख हो गया है। वहीं सुबह से सनवारा के जंगल मे भी आग लगी हुई है। हाईवे किनारे जंगल में आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं है। इससे वाहन चलाने में भी दिक्कत आ रही है। जबकि बनासर के जंगल भी आग से धधक रहे हैं।