सोलन जिला पेंशनर संघ के चुनाव निजी होटल सोलन में चल रहे हैं। इसमें करीब 60 से 70 वोटर शामिल हुए हैं। चुनाव प्रधान, महासचिव, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान समेत अन्य पदों के लिए करवाए जा रहे हैं। इसमें कई उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। दोपहर 3:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद मतगणना होगी। वहीं शाम तक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी आगामी समय में पेंशनरों की समस्याओं को एक मंच पर उठाएगी।