सोलन शहर के मालरोड पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को यह कार्रवाई सपरून चौक से शुरू हुई। इस दौरान अवैध तौर पर खड़े वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, अवैध रूप से अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों को भी हटाया गया। जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि मालरोड पर फिर अतिक्रमण हो गया है। इससे काफी दिक्कतें आ रही हैं।