मशरूम अनुसंधान एवं निदेशालय सोलन का निरीक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने मशरूम फार्म का निरीक्षण भी किया। जिसमें निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने उन्हें बटन समेत अन्य औषधि मशरूम के बारे में जानकारी दी इस दौरान उन्होंने कहा पूरे देश में सबसे अधिक बटन मशरूम का सेवन किया जा रहा है इस मशरूम में डीएमआर की ओर से बेहतरीन कार्य किया जा रहे हैं।