फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: धर्मपुर में स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐवर ग्रीन स्पोर्ट्स क्लब धर्मपुर की ओर से आर्य समाज के हाल में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ बैडमिंटन के सब-जूनियर खिलाड़ी वेयोग ने किया। स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान हरिदत्त ने बताया कि क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाना है। प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में सिंगल और डबल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-13 वर्ग में सुमित और प्रयासु के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुमित ने 15-10 और 15-12 से जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में वैभव और भवय के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें भवय ने 15-12 और 15-11 से जीत हासिल की। अंडर-11 वर्ग में आरूल और रिहान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रिहान 15-6 और 15-9 से विजेता रहे। अंडर-13 वर्ग के एक अन्य मुकाबले में रिहान और मृदुल आमने-सामने हुए। इसमें मृदुल ने 15-13 और 15-12 से मुकाबला अपने नाम किया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें