फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरकारी कार्यालयों में फंसे नगर निगम सोलन के करोड़ों, भाजपा ने उठाए सवाल

नगर निगम सोलन के करोड़ों रुपये सरकारी कार्यालयों में फंसे हुए हैं। करीब 1.10 करोड़ रुपये के पानी के बिल केवल उपायुक्त कार्यालय सहित सरकारी दफ्तरों के ही पेंडिंग पड़े हुए हैं। वहीं अगर होल्डिंग लगाने के भी एक करोड़ रुपये तक निगम ने विभिन्न एजेंसियों से लेने हैं। इस पर अब भाजपा सवाल उठा रही है। भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष व पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति डगमगा रही है। यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में निगम अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में असमर्थ हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी निगम को पानी के बिलों में कोई राहत नहीं दी है। ऐसे में अब करोड़ों के बिल हर माह जलशक्ति विभाग दे रहा है। उन्होंने निगम से पेंडिंग पड़े हुए फंड की रिकवरी की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें