कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट में टैक्सी स्टैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फीट नीचे जा गिरी है। इस कारण कार में बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कंडाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।