भाजपा ने सोलन में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान सोलन के पुराने विश्राम गृह से लेकर चिल्ड्रन पार्क तक एक रोष रैली निकाली। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की सरकार से मांग उठाई गई। इसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।