हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार यूनियन ने मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय सोलन में प्रदर्शन किया। इसके बाद एक मांग पत्र उपायुक्त सोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी भेजा है। यूनियन ने गेस्ट टीचर भर्ती के स्थान पर शिक्षा विभाग में सभी अध्यापक वर्ग की भर्तियां केवल कमीशन, बैचवाइज और विभागीय नियमों के अनुसार करने की मांग की है। यूनियन के महासचिव जगत नेगी ने बताया कि यूनियन ने मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।