विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने नालागढ़ में एक प्रेस वार्ता में कहा है कि विहिप देश भर में मंदिरों को सरकारी कब्जे से मुक्त करवाने के लिए देश में व्यापक आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य समुदायों के धर्मस्थानों पर उनका अपना नियंत्रण है, उसी प्रकार से हिंदू धर्मस्थानों पर भी हिंदू समाज का नियंत्रण होना चाहिए । इससे पहले आलोक कुमार विहिप की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विहिप के प्रदेश महामंत्री तुषार डोगरा, ट्रस्टी चंद्र शेखर अवस्थी, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, विहिप के जिला मंत्री राजेश शर्मा, नगर अध्यक्ष अरविंद वर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।