फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोलन के जवाहर पार्क में लगे झूलों पर बैठ रहे व्यस्क, टूटने की कगार पर

नगर निगम ने भले ही हजारों रुपये खर्च कर शहर के जवाहर पार्क में नए झूलों को लगवाया है। लेकिन बच्चों के बैठने वाले झूलों पर व्यस्कों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले टूटने की कगार पर हैं। मगर इसे देखने वाला कोई नहीं हैं। वहीं पार्क में लगा फव्वारा काफी समय से बंद पड़ा है। अब यहां पर बच्चों ने इसे क्रिकेट खेलने का स्थान बना दिया है। हालांकि निगम की ओर से पार्क के रखरखाव के लिए कर्मचारी भी तैनात किया गया है। इसके बावजूद पार्क की हालक खराब हो रही है।वहीं रोजाना पार्क में सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोग भी यहां पर आकर परेशान होते हैं। अक्सर पार्क में नशेड़ी बैठे रहते हैं। पेड़-पौधों की आड़ में यहां पर युवा नशा करते दिखाई देते हैं। इस कारण लोगों ने पार्क का रुख करना भी कम कर दिया है। वहीं ओपन एयर जिम के कलपुर्जे भी टूट चुके हैं। इसे भी ठीक कराने की पहल नहीं की गई है। इससे भी पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लगता जा रहा है। निगम की ओर से कई बार पार्क के सही कराने के लिए योजना बनाने को लेकर तर्क दिया गया। लेकिन कुछ जगहों पर ही पैसा खर्च हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें