फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नप परवाणू की अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, एक उद्योग व दो दुकानों के किए गए चालान

परवाणू में सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को नप के अधिकारी व स्टाफ ने परवाणू शहर के ओल्ड कसौली रोड़ व सेक्टर एक का दौरा किया और सड़क पर रखे सामान को हटवाया और कुछ दुकानदार के सामान को कब्जे में ले लिया। कुछ दुकानों व उद्योग द्वारा खुले में कूड़ा फेंकने व कचरा जलाने पर तीन दुकानदारों के चालान भी किए गए। नगर परिषद के सेनेटरी निरीक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया कि दुकानों द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जांच कर हटवाया जा रहा है। जो बार बार मना करने पर भी सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहें हैं उनका सामान जब्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें