कालका-शिमला नेशनल हाइवे पांच पर शमलेच के समीप लकड़ी के स्लीपर से भरा ट्राला सड़क पर पलट गया। इससे वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। ट्राला में इतने स्लीपर भरे थे कि दोनों लेन बंद हो गई। इसके बाद तुरंत एक लेन से स्लीपर को हटाया गया। ट्रक परवाणू से सोलन की तरफ आ रहा था। स्लीपर गिरने के बाद सोलन की ओर आने वाले वाहनों को वाया बड़ोग से डायवर्ट किया।