जिला भाजपा 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय नाहन में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। नाहन में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। महिलाओं, युवाओं से जो वायदे सरकार ने किए थे वह धरातल पर नहीं है। जबकि सरकार 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का जश्न मना रही है।