फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिटियाना मार्ग पर फूटा तीन पंचायतों के गामीणों का गुस्सा, एनएच प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

एनएच-707 पर शिल्ला के समीप टिटियाना मार्ग पर मंगलवार को ग्रामीणों ने एनएच विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तीन पंचायतों से जुड़े लोग यहां एकत्रित हुए और टिटियाना-कोटापाब सड़क की बदहाली पर एनएच विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एनएच कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त किए इस मार्ग को अविलंब ठीक करने की भी मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बरसात से पहले एनएच विभाग ने जब शिंबलधार के पास एनएच मार्ग को चौड़ा करने का कार्य किया तो उस दौरान टिटियाना मार्ग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों की बार-बार मांग के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। इससे यहां पर हादसे का हर वक्त डर बना हुआ है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से चार पंचायतों के 30 गांवों की आबादी बुरी तरह से प्रभावित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें