विकासखंड नाहन के बनकला गांव में चल रहे एक क्रशर के पक्ष में अब ग्रामीण उतर गए हैं। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक आसपास के ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय नाहन पहुंचे और उन्हें पक्ष में ज्ञापन सौंपकर क्रशर जारी रखने की गुहार लगाई। बता दें कि उक्त क्रशर के विरोध में सोमवार को अन्य ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला था और नियमानुसार कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार को क्षेत्र से ग्रामीण नाहन पहुंचे। उपायुक्त कार्यालय नाहन पंहुचे आसपास के ग्रामीणों बलबीर सिंह, खुशीनाथ आदि ने बनकला में चल रहे क्रशर को सुचारू रूप से चलाने और क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग अवैध खनन के कारोबार को बढ़ावा देना चाहते हैं और यही वजह है कि वह क्रशर का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग क्रशर के विरोध में हैं उनके घर भी क्रशर से दूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्रशर से आसपास के दर्जनों ग्रामीणों का परिवार पल रहा है और यहां लोगों को रोजगार मिल रहा है। यदि क्रशर बंद हो जाएगा तो यहां ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर से गुहार लगाई है कि मौके पर जांच की जाए और जो लोग अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।