फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना पुल के समीप अनियंत्रित हुआ ट्राला, सड़क बाधित

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर पांवटा साहिब से कालाअंब तक चल रहे खनन सामग्री से लदे ट्राले हादसों का कारण बन रहे हैं। मंगलवार को यहां एक ओवरलोड ट्राला चढ़ाई में अनियंत्रित होकर पीछे चल पड़ा। इस दौरान नेशनल हाईवे दोनों तरफ से बंद हो गया। गनीमत रही कि अनियंत्रित ट्राले की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया। अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राले के बीच सड़क में फंस जाने के बाद यहां दोनों तरफ वाहनों की कत्तारें लग गईं। करीब तीन घंटे तक एनएच बंद रहा। आखिरकार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्राले को खाली करवा एक तरफ करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें