फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऐतिहासिक गांव कमरऊ में ऐतिहासिक विवाह के गवाह बने हजारों ग्रामीण, एक साथ चार बहुओं ने किया गृह प्रवेश

गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमरऊ मुनाणा गांव में एक ही घर से चार बाराते निकली। देर शाम को चार दुल्हने एक ही परिवार मे पहुंची। हजारों ग्रामीण ऐतिहासिक गांव कमरऊ मे गजब संयोग वाली संयुक्त परिवार के इस शादी समारोह के गवाह बने। कमरऊ के मुनाणा गांव के संयुक्त परिवार के एक ही घर मे मदन सिंह के पुत्र अजय का विवाह ग्राम मकड़ाना निवासी उमा से हुआ। रामलाल तोमर उर्फ गटू के दो पुत्रों राहुल का विवाह नघेता निवासी बबली (अंजू) से तथा रोहित का विवाह दंदोग निवासी बबीता (बोबी) से तथा सूरत सिंह के पुत्र विजय उर्फ सचिन का विवाह गोरखूवाला निवासी दीपा के साथ हुआ है। जैसे ही चार बारातें गांव में वापस घर पहुंची चारों तरफ उत्साह में लोग झूम उठे। उधर इस विवाह की चर्चा क्षेत्र की आसपास की पंचायत के अलावा प्रदेश भर में हो रही है। आज जहां परिवार टूट रहे हैं तो वहीं यह संयुक्त परिवार देश के लिए मिसाल बना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें