जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट, मोहल्ला गोविंदगढ़ और यशवंत चौक पर जाम लगना आम हो गया। सड़क के किनारे बेतरतीब वाहनों के चलते अकसर यहां जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वीरवार दोपहर को भी दिल्ली गेट बस ठहराव पर लंबा जाम लगा। हालांकि यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम को खुलवाया। इस दौरान बसें, बड़े व छोटे वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।