भारतीय रेलवे में हर साल ग्रुप डी से ए तक हजारों भारतीय निकलते हैं, लेकिन जिला व प्रदेश के अधिकतर युवाओं को इनकी सही जानकारी ही नहीं मिल पाती। युवाओं को और भारतीय रेलवे में नौकरी को लेकर जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बोर्ड ऑफ रेल विकास निगम लिमिटेड के नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने रखे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की तरफ से उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और क्षेत्र में रेल के विकास को लेकर भी अहम भूमिका निभाएंगे।