डायनामिक युवा मंडल और सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 23 फरवरी से 2 मार्च तक सिरमौर क्रिकेट कप के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। खेल खेलो नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता टीमों को लाखों के इनाम मिलेंगे। यह जानकारी डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने रविवार को पत्रकार वार्ता में दी।