फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा, उड़नदस्तों ने दी दबिश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन 12वीं की संस्कृत और दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पहली बार नए पैटर्न के साथ ए,बी,सी सीरीज से मिले एक प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। जिला मुख्यालय नाहन की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 275 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। यहां कॅरियर अकादमी, एसवीएन, कैंट और कन्या स्कूल के नियमित और एसओएस के बच्चों ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा दी। यहां पर दसवीं के 245 नियमित, एसओएस के नाै विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया। जबकि 12वीं कक्षा के 18 नियमित और एसओएस के 3 विद्यार्थियों ने संस्कृत का पर्चा दिया। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में भी शमशेर स्कूल, जाबल का बाग, न्यू ईरा व पारगंत स्कूल के 213 बच्चों ने अंग्रेजी व संस्कृत की परीक्षा दी। इसमें दसवीं कक्षा के 209 नियमित और तीन एसओएस के बच्चों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी, जबकि एक बच्चे ने संस्कृत का पर्चा दिया। परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों की टीमों ने भी दबिश दी। सुबह के समय 9:00 बजे से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। जो 9:45 तक जारी रहा। यहां सभी विद्यार्थियों ने दोपहर एक बजे तक कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी शमशेर स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें