एसवीएन स्कूल नाहन में पूर्व प्रारंभिक कक्षाओं एलकेजी और यूकेजी का तारा उनके बगीचे के सितारे.., वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय की संस्थापक तारा वर्मा ने दीप प्रज्वल करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर की अगुवाई में मुख्यातिथि के जन्मदिन का केक काटा। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। नर्सरी और यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में एलकेजी और नर्सरी के बच्चों ने सुंदर नाटी डाली। इसके बाद मुख्यातिथि तारा वर्मा व प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चे पुरस्कृत किए।