फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कांसर स्कूल की छात्राओं ने सीखे मॉडर्न मार्शल आर्ट के गुर

Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 02:04 PM IST

शिक्षा खंड माजरा के तहत आने वाली धारटीधार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मॉडर्न मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्कूल में छठी से दसवीं तक की 40 छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षक कृष्ण शर्मा ने आत्म रक्षा, पॉजिटिव एटीट्यूड, दैनिक जीवन डाइट चार्ट, जुडो, कराटे, बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने बताया कि मार्शल आर्ट प्रशिक्षण से ग्रामीण परिवेश में शिक्षा ग्रहण कर रही लड़कियों को काफी लाभ मिला। इस प्रशिक्षण से छात्राओं में पॉजिटिव एटीट्यूड व आत्मविश्वास जागृत होने के साथ-साथ प्रत्येक परिस्थिति से निपटने में आत्मरक्षा कौशल का विकास हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनिल शर्मा, संदीप कुमार, कल्पना ठाकुर, नेहा शर्मा, बबिजा शर्मा, ललिता ठाकुर, आदित्या कुमार व गैर शिक्षक सुरेश शर्मा, कमलेश देवी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें