नाहन के चौगान मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस मौके पर बास्केटबॉल संघ के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी, कोच, रेफरी व अन्य लोग मौजूद रहे।