नाहन शहर के यशवंत चौक पर रात को श्री राम मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर सीता रसाई का आयोजन किया गया। धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने छोले चावल, हवला-पूरी और दूसरे खाद्य पदार्थो का भंडारा लगाया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।