नाहन शहर के वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता मैनेजर अर्चना सैनी की देख रेख में हुई। इस प्रतियोगिता में डीएड कॉलेज की छात्राओं और वरिष्ठ महिला नागरिकों ने भाग लिया। दो राउंड में यह स्पर्धा आयोजित हुई। दोनों ही टीमें एक-एक से बराबर रही। अर्चना सैनी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन के लिए यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।