शिलाई के विश्राम गृह में वीरवार को युवा कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने साफ कर दिया है कि हिमाचल के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विपुल शर्मा ने दहाड़ते हुए कहा कि आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) बंद करना हिमाचल की जनता के साथ गद्दारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ प्रदेश आपदा की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र आर्थिक मदद रोकने की साजिश रच रहा है। बैठक में आगामी कार्यों और कार्यकारिणी को लेकर न केवल चर्चा हुई, बल्कि विरोधियों को धूल चटाने के लिए ब्लूप्रिंट भी फाइनल किया गया। मैदान में जोश भरने के लिए एपीएमसी के चेयरमैन सीता राम शर्मा, राहुल चौहान, अरुण ठाकुर और रणजीत नेगी जैसे धुरंधर मौजूद रहे। दर्जनों कार्यकर्ताओं की गूंज ने शिलाई की फिजाओं में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। युवा कांग्रेस का सीधा संदेश है कि हिमाचल के अधिकारों से समझौता मंजूर नहीं किया जाएगा।