फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पांवटा साहिब में कल से शुरू होगा सिरमौर कबड्डी लीग सीजन-2

अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Feb 2026 04:56 PM IST

सिरमौर जिला कबड्डी संघ की ओर से पांवटा साहिब में 6 फरवरी से 8 फरवरी तक सिरमौर कबड्डी लीग सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर नाहन में खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम समापन के दौरान युवा समाजसेवी जयप्रकाश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कबड्डी सीजन लीग -2 के आयोजन के लिए सिरमौर कबड्डी संघ को बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा खाने का एक अच्छा मंच मिलेगा। ली में कोच की भूमिका निभाने जा रहे राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व एनआईएस कोच विपिन चौहान ने कहा कि युवाओं को इस लीग के दौरान प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में हिमाचल का नाम रोशन किया है। संघ का यह प्रयास युवाओं को नशे से दूर कर निश्चित तौर पर खेल की तरफ ले जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें