राजकीय माध्यमिक विद्यालय लाणी का प्रथम सहभागिता सम्मान समारोह हर्षोल्लास से आयोजित हुआ। इसमें समाजसेवी सुरेंद्र हिन्दुस्तानी ने मुख्यातिथि और मायाराम शर्मा व पूर्व सैनिक सुरेंद्र विशेष अतिथि रहे। मां भारती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद अंजलि एवं सखियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वंशिका और सखियों ने स्वागत प्रस्तुति दी। अंत में स्कूल के मेधावी बच्चे पुरस्कृत किए गये।