फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: जापान की इंटरनेशनल टेक्नो सेंटर कंपनी की टीम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

लंबे समय से भवन और अत्याधुनिक सुविधाओं की कमी से जूझ रहे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में अब आधुनिक मशीनरी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जापान की इंटरनेशनल टेक्नो सेंटर कंपनी की टीम ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में स्थापित मशीनरी, वार्डों की स्थिति, उपचार व्यवस्था और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कोटा युशीफूजी, मासायुकी गोगामी और कोजी ओकाई सहित विशेषज्ञों ने अस्पताल के महत्वपूर्ण हिस्सों का दौरा कर मौजूदा सुविधाओं का आकलन किया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉ. रेशम, डॉ. वैद्य और डॉ. अमोद सिंह समेत विभिन्न विभागों के एचओडी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे और टीम को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। टीम ने अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे कक्षों के अलावा ब्लड बैंक, एनेस्थीसिया ओटी (नंबर एक से चार), पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, सीसीयू, आईसीयू, इमरजेंसी ओटी, बाल वार्ड, लेबर रूम, डेंटल और गायनी ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जीव रसायन, फिजियोलॉजी ओपीडी कॉम्प्लेक्स, एमसीएच सेंटर, एनाटॉमी, फोरेंसिक, फार्मा और कम्यूनिटी मेडिसिन विभागों की भी स्थिति जांची गई। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने निरीक्षण की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने सभी विभागों का गहनता से निरीक्षण किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अस्पताल को आधुनिक मशीनरी और उपकरण मिलेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें