फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विद्यार्थियों ने स्किट से योग की कलाओं और आसनों का किया प्रदर्शन

डीएवी विद्यालय नाहन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ व संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आगाज शारीरिक शिक्षक अशोक ने बच्चों को वार्म-अप करवाकर की। इसके बाद छात्रों ने ताड़ासन, श्वसन, चक्रासन, मयूरासन, गरुड़ासन सहित विभिन्न योगासन और व्यायामों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति बच्चों द्वारा योग पर आधारित एक विशेष स्किट रही। इस स्किट के माध्यम से बच्चों ने योग की विभिन्न कलाओं और आसनों को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया और संदेश दिया कि तनाव व बीमारियों को दूर भगाने के लिए योग कितना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। शारीरिक शिक्षक ने बताया कि सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं- प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि - पूरे शरीर को लचीला बनाती हैं, पाचन तंत्र मजबूत करती हैं, वजन नियंत्रित रखने में मदद करती हैं और दिमाग को शांत व एकाग्र करती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बच्चों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और दिमाग तेज रहता है। शारीरिक शिक्षक दिग्विजय ने भी बच्चों को विभिन्न योग मुद्राओं के सही तरीके और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें