फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: हार्मोनी ऑफ द पाइन्स गानों पर नाहन चौगान में जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

जिला सिरमौर में नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ मंगलवार से सिरमौर प्रशासन व पुलिस ने अभियान शुरु किया। अभियान का शुभारंभ ऐतिहासिक चौगान नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने किया। विधायक, उपायुक्त तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने युवाओं को नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान अपील की गई कि आसपास नशा करने व बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें। कार्यक्रम में पुलिस का हार्मोनी ऑफ द पाइन्स ऑर्कस्ट्रा समूह आकर्षण का केंद्र रहा। समूह ने संगीत के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान उनकी एक के बाद एक हिंदी व पहाड़ी गानों की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं थिरकने पर मजबूर हुए। छात्र-छात्राओं ने जमकर कार्यक्रम का आनंद लिया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की तहत कार्यवाही कर रही है और नशा तस्करों की धर पकड़ निरंतर जारी है। उन्होंने सिरमौर पुलिस को नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस ने हाल ही में नशा तस्करों की 4.5 करोड रुपये की संपत्ति को जब्त किया है वहीं इस साल अभी तक 156 मामले इस साल दर्ज कर 227 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से प्रावधानों को लागू कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें