राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत.., कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केरल की संस्कृति से रूबरू करवाना रहा। सबसे पहले आठवीं कक्षा की छात्राओं प्राची ठाकुर व सविता शर्मा ने केरल राज्य की भौगोलिक स्थिति, अर्थव्यवस्था और संस्कृतिक पर प्रकाश डाला। साथ ही केरल राज्य के इतिहास की भी जानकारी दी। इसके बाद दसवीं व 11वीं की छात्राओं प्रियांशी, वंशिका शर्मा, रीतिका ठाकुर, कनिका, प्राची ठाकुर, शीतल, आरूषी, समृति ठाकुर ने केरल फोक डांस पर मनभावन प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी के जरिये भी केरल की संस्कृतिक को बखूबी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार पासी, कार्यक्रम समन्वयक शबनम मुगल समेत स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।