रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उनके गृह क्षेत्र रजाना भोज व माईना बाग में भी जश्न का माहौल रहा। उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की। सोमवार को माईना बाग, रजाना व पीपली घाट में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर खुशी जाहिर करते हुए विनय कुमार को बधाई दी। साथ ही उनकी ताजपोशी को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस हाईकमान का अभार जताया। विनय कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर रजाना पंचायत के प्रधान विनोद कुमार, चेतराम शर्मा, दौलतराम शर्मा, दुर्गा देवी, कमला देवी, जगदीश शर्मा व रूप सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।