फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मुख्यालय नाहन में निकाली श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा

श्री बाला जी एवं श्याम सहारा मंडल नाहन की ओर से वीरवार को मुख्यालय नाहन में श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। सबसे पहले श्री खाटू श्याम जी के निशान को सनातन धर्म मंदिर से कालीस्थान मंदिर ले जाया गया। इसके बाद कालीस्थान मंदिर से निशान यात्रा शुरू हुई। जो नया बाजार, गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब, गोबिंदगढ़, श्री बाल्मीकि नगर, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार, चौगान होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर संपंन हुई। गर्मी के कारण निशान यात्रा में कम ही लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नितिन गर्ग, दीपक चौधरी, अभिषेक चौधरी, रोहित ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें