फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बस अड्डा नाहन में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, 9 सीसीटीवी कैमरे स्थापित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Feb 2026 03:00 PM IST

यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से बस अड्डा नाहन में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इस दिशा में बस अड्डा परिसर में अब तक नौ सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि दो और कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है। बस अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बस अड्डा परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे चरणबद्ध तरीके से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार बस अड्डा परिसर में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब आधुनिक निगरानी प्रणाली से इन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें