नाहन के रानीताल मार्ग पर बरसात में मलबा आया गया था। जिसे अभी तक हटाया नहीं गया है। इस कारण पहले से संकरा मार्ग और अधिक संकरा हो गया है। यहां दोनों ओर से वाहन आने पर परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी आशु कुमार, राजीव, पंकज, मुकेश ने बताया कि नगर परिषद से भी कई बार इस मलबे को हटाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। उन्होंने एक बार फिर नगर परिषद से यह मलबा हटाने की मांग की है।