नाहन के दिल्ली गेट पर एनएच विभाग ने सड़क से सटी जलनिकासी नाली की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। टूटी जल निकासी नालियों की मरम्मत होने से सड़क एक से डेढ़ फीट खुल गई है। ऐसा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब रहे कि यहां पर जल निकासी नाली लगातार चौड़ी हो रही थी। सड़क का बड़ा हिस्सा इसमें शामिल हो गया था। ऐसे में यहां दोनों ओर से वाहन आने की सूरत में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ था। लोग लंबे समय से जल निकासी नाली की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब जाकर एनएच विभाग ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इससे सड़क भी एक से डेढ़ फीट तक खुली है।