फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में रैंप पर युवाओं की अदाएं देखकर लोग हुए बेकाबू

नाहन के चौगान मैदान में स्टेपको सिरमौर उत्सव का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में युवाओं के बीच मॉडलिंग और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। युवक-युवकों ने रैंप पर अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया कि लोग बेकाबू होते नजर आए। मॉडलिंग प्रतियोगिता में वरिष्ठ अधिवक्ता अमित अत्री ने युवक-युवतियों से सवाल-जवाब भी किये। इसके बाद वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसमें भी युवक युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, उपाध्यक्ष फरजाना सैय्यद, महासचिव वसीम खान, इंद्रप्रीत कौर साहनी, गगन सैनी, अनीश सैनी, मोनू यादव, राजीव सोढा, राजकुमार, गीता, सीमा और स्टेपको टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें