डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अस्पताल परिसर से वार्ड और टेस्ट कक्ष के लिए जाने के लिए जिन व्हील चेयर का प्रयोग किया जा रहा है। उनकी हालत खस्ता है। ऐसे में तीमारदारों को मरीजों को ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुछ व्हील चेयर के पहिये टूटे हैं, तो कुछ का अन्य सामान। खासकर महिला मेडिसिन वार्ड से अल्ट्रासाउंड कक्ष और अन्य वार्ड से एक्सरे कक्ष तक पहुंचना दिक्कतों भरा रहता है।