फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बेटियों को समर्पित है पराड़ा की हरियाली तीज पर्व

सैनधार क्षेत्र के पराड़ा गांव में श्रावण मास की तीज के दिन एक अनोखी परंपरा को निभाया जाता है। इस दिन गांव में हरियाली तीज मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रत्येक घर की लड़कियां इस मेले में शिरकत करती हैं। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान शिव दर्शन अत्री व शिक्षक हरनाम सिंह ने ध्वजा पूजन के साथ ही मेले का शुभारंभ किया। बजुर्ग जगदीश अत्री ने बताया कि परंपरा के अनुसार पराड़ा गांव के करीब 70 घरों से गुड़ व शुद्ध घी एकत्रित करके उसका हलवा तैयार किया गया। इसका भोग सर्वप्रथम बेटियों को ही लगाया। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम भी किए गए। इस मौके पर नंबरदार कलम सिंह, बाबूराम पुंडीर, अर्जुन अत्री, मोहन सिंह अत्री, लेखराज अत्री महिला मंडल की प्रधान सुनीता देवी , रुचिका, सोनिका व साक्षी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें