प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के जन्मदिन पर युवा नेता जयदीप शर्मा ने समर्थकों के साथ मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों को फल वितरित किये और उनका कुशल क्षेम जाना। मरीजों को फल के साथ जूस भी प्रदान किया। इस मौके पर जयदीप शर्मा ने कहा कि चंद रोज पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नाहन दौरे पर नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ देने की घोषणा की है। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए सिरमौर की जनता मुख्यमंत्री की सदैव आभारी हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चैन सिंह चौधरी, नाहन कांग्रेस भवन कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, पूर्व जिला महासचिव फकीर मोहम्मद, पंकज तोमर, नौशाद अली, बलराज कश्यप, सोनू शर्मा, बॉबी चौहान, अंकुर शर्मा, पारुल थापा, विक्रांत वर्मा, दिग्विजय, अंकुर अरोड़ा, मोहसिन खान, दुर्गेश शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।