नाहन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्वयं सेवकों ने नारों के जरिये लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक व कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल भी मौजूद रहीं।