अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति देकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी, हयियाण्वी गीतों पर नृत्य पेश करके कार्यक्रम को चार चांद लगाए। प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।