भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप जीतने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। सिरमौर जिले के चबाहां (नाहन) में रिदम द बैंड ने म्यूजिक नाइट का आयोजन किया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने एक के बाद एक गीत पेश कर शाम को यादगार बना दिया। दर्शकों ने इसका खूब लुत्फ उठाया।