नाहन शहर के यशवंत विहार और बनोग में किया जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर अब नगर परिषद सख्त हो गई है। अब यहां सुविधाएं न देने पर प्लॉट्स की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। प्लॉट विक्रता को पहले नगर परिषद में शपथ पत्र देना होगा। नगर परिषद द्वारा यह निर्णय यहां लोगों के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए लिया गया है। दरअसल भाजपा समर्थित पार्षद विक्रम वर्मा ने यह मामला नगर परिषद के सदन में उठाया गया था। विक्रम वर्मा ने कहा कि प्लॉट्स विक्रेताओं द्वारा यहां पर ग्रीन पार्क के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट्स लगवाने और पक्के बनाने के प्रलोभन देकर प्लॉट्स बेचे जाते हैं और बाद में यह लोगों को सुविधा नहीं मिल पाती है। उन्होंने यह मामला जिला उपायुक्त के सामने भी उठाया था और अब नगर परिषद ने सदन में यह निर्णय लिया है कि भविष्य में जो प्रॉपर्टी डीलर को तमाम सुविधा उपलब्ध करवाने का शपथ पत्र देना होगा उसके बाद ही यहां प्लॉट्स की रजिस्ट्री को मान्यता दी जाएगी।