फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में क्रिएट फॉर नेशन में 80 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने लिया भाग

नाहन में क्रिएट फॉर नेशन.., कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के समाज पर पडऩे वाले प्रभावों और देश निर्माण में कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यातिथि डॉ. रमेश पहाड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी सोशल मीडिया पर देश, धर्म हित एवं परिवारों में संस्कार निर्माण करने वाली सामग्री बनाएं। उन्होंने कहा हम सभी को सोशल मिडिया के माध्यम से समाज का जन जागरण करना चाहिए और अच्छे एवं सकारात्मक कार्यों का प्रचार करना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रताप समयाल ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज समाज की सोच और दिशा तय करने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने क्रिएटर्स से आग्रह किया कि वह समाज और राष्ट्र के हित में सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं जिम्मेदार कंटेंट का निर्माण करें। इस मौके पर पंच परिवर्तन, स्व का बोध (स्वदेशी), नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर क्रिएटर्स के साथ विस्तृत चर्चा की गई और उनके सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला कार्यवाह विजेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख जगदीप, जिला प्रचार प्रमुख कुलदीप, सोशल मीडिया प्रमुख कुलदीप कुमार सहित जिला, नगर एवं खंड स्तर के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें