फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मोगीनंद गांव में शमशान घाट के लिए नहीं दी जा रही जमीन, डीसी से मिले ग्रामीण

मोगीनंद गांव में शमशानघाट की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मिला। इस दौरान बिंदल ने कहा कि मोगीनंद में सैकड़ो ग्रामीण मोक्ष धाम के लिए कई सालों से भूमि उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन यहां उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। ग्राम पंचायत कालाअंब के पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि यदि किसी की गांव में मृत्यु हो जाए तो अंतिम संस्कार करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो ग्रामीण आंदोलन का भी रास्ता अपनाएंगे। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें