फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: संस्कृत महाविद्यालय नाहन में चल रही इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता

गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में चल रही एचपीयू की प्रदेश स्तरीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में महिला व पुरूष खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वि को हराने के लिए शतरंज बोर्ड पर बेहतरीन चालें चल रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोनों वर्गो की टीमें एक दूसरे प्रतिद्वंद्वी को मात देने में जुटी रही। बता दें कि महिला वर्ग में दो राउंड के बाद डीएवी कॉलेज कांगड़ा की टीम 7.5 प्वाइंट के साथ सबसे आगे चल रही है। जबकि जीडीसी संजौली और डीसी सोलन संयुक्त रूप से 7 प्वाइंट हासिल कर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया था। आयोजन सचिव नरेंद्र तोमर ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 33 कॉलेज की 60 टीमें पुरूष व महिला वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 257 खिलाड़ी शामिल हैं। इसका समापन वीरवार को होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें